आमेर मावठे में मिला महिला का शव

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 02:51:55 PM
Women dead body found in Aamer Mawthehe

जयपुर। राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह आमेर के मावठे में महिला का तैरता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को मावठे से बाहर निकलवाया। आमेर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को महिला का शव मावठे में तैरते होने की सूचना मिली थी।

शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकवाया गया। मृतका की पहचान केसर देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में महिला ने 4 लोगों पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही है।

सुसाइड नोट में मृतक महिला ने दिनेश, आशीष व दो अन्य लोगों के नाम लगाए हैं। प्रथम दृष्ट्या पुलिस ने प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका व्यक्त की है। फिल्हाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
सोर्स: http://www.rajasthankhabre.com



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.