पांच लाख के गांजा के साथ उत्तर प्रदेश की एक महिला गिरफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 07:26:02 PM
women arrested with ganja cannabis in up

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की कोंडागांव जिला पुलिस ने एक यात्री बस से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 97 किलो गांजा जब्त किया है, इस सिलसिले में एक विधवा महिला को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे का बाजार मूल्य पांच लाख रूपए आंका गया है।

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि यात्री बस से मादक पदार्थ गांजे का अवैध परिवहन किया जा रहा है। फौरन ही केशकाल थाने के समक्ष नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर किया गया। अंतत: एक यात्री बस से 9 बैगों में भरा गया 97 किलो गांजा बरामद कर लिया गया। उक्त गांजा उत्तरप्रदेश की एक विधवा महिला रहसुन खान और दिल्ली निवासी मो. अरमान खान लेकर जा रहे थे। 

सिंह ने बताया कि गांजा जब्त कर महिला को नारकोटिक्स एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.