गोपालगंज में महिला ने दो बच्चों के संग आत्महत्या की

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 11:27:54 AM
Woman with two children committed suicide in Gopalganj

गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में कल देर शाम पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बनकटा मल गांव निवासी मैनेजर भगत की पत्नी बिमलता देवी (26) ने दो साल की अंशिका और एक साल की शिवानी को दूध में कीटनाशक देकर पिला दी जिससे दोनों की मौत हो गई।

इसके बाद महिला ने भी कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया है। सूत्रों ने बताया कि शवों को आज पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.