हमीरपुर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 11:44:34 PM
woman lives hanging in Hamirpur

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के सुमेरपुर क्षेत्र में तलाकशुदा महिला ने पति से अनबन होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दरियापुर गांव निवासी भारत प्रजापति ने अपनी पुत्री शर्मिला (23) का विवाह तीन वर्ष पूर्व कुरारा क्षेत्र के जयलोखर गांव निवासी संतविलास प्रजापति के साथ किया था। शादी के बाद ही शर्मिला और संतविलास में अनबन शुरू हो गयी। पिछले वर्ष फरवरी में दोनों का तलाक हो गया था। उसके बाद से शर्मिला पिता के पास रह रही थी।

उन्होंने बताया कि तलाक के बाद शर्मिला दुखी रहती थी। कल रात खाना खाकर परिजन सोने चले गये और शर्मिला ने दुपट्टे से छत पर फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि शर्मिला बेहद दुखी थी। महिला ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा जिसमें स्वेच्छा से आत्महत्या करना लिखा है। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.