महिला व्याख्याता ने आत्महत्या की

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 07:12:16 AM
Woman lecturer committed suicide

जयपुर। जयपुर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला व्याख्याता ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी मदन सिंह ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय के गृहविज्ञान विभाग में व्याख्याता आकांक्षा चौहान 30 ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार मृतका ने सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराते हुए अवसाद के चलते यह कदम उठाने की बात कही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

आकांक्षा की शादी 2011 में हुई थी, उनकी तीन साल की एक बेटी है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.