सीवान में महिला की धारदार हथियार से हत्या

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Nov 2016 01:45:22 PM
woman killed with sharp weapons in siwan

सीवान। बिहार में सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र से आज पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर हरदिया गांव स्थित एक तालाब के किनारे से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद को लेकर महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है। 

सूत्रों ने बताया कि मृतका की पहचान गांव के ही जमशेद आलम की पत्नी फरीदा खातून उर्फ रोमा के रुप में की गयी है। फरीदा का मायका जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के चांदपाली गांव में है। शव पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.