बलिया में हुई सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत, चालक घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 09:25:25 AM
Woman killed in road accident in Ballia driver injured

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और उसका भतीजा घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मऊ जिले के बेलौझा गांव निवासी रामचंद्र पाण्डेय (60) मोटरसाइकिल पर अपनी 80 वर्षीय बुआ पार्वती देवी को उनके घर कुण्डैल गांव छोडऩे जा रहा था।

कल देर शाम अखोप चट्टी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में पार्वती की मौके पर ही मृत्यु हो गई और उसका भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल रामचन्द्र को जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.