पड़ोसियों में कहासुनी पर चली गोली, महिला घायल

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2017 11:24:33 PM
Woman injured after neighbour shoots in clash

जयपुर। राजधानी के प्रतापनगर थाना इलाके में शुक्रवार को पड़ोसी में हुए झगड़े में चली गोली एक अन्य पड़ोसी महिला के जा लगी। घायल महिला को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायर करने वाले आरोपी फरार है।

थानाधिकारी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि घटना प्रतापनगर के सेक्टर आठ में हुई है। डेढ़ माह पहले दो पड़ोसियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जो शुक्रवार दोपहर को फिर से हो गया। करीब दो घंटे की बहस और धक्का मुक्की के बीच दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था, लेकिन घर पहुंचने के कुछ देर बाद दोनों पक्ष एक बार फिर लड़ पड़े।

इसमें एक पक्ष की ओर से कुछ युवक बाइक पर आए और उन्होंने हवा में फायर किया। हवा में किए फायर पड़ोस में रहने वाली उषा जैन (52) के पैर में जा लगी। गोली लगने की जानकारी लगते ही बदमाश और मकान में रहने वाले फरार हो गए, जबकि लोगों ने घायल महिला को नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसके ऑपरेशन कर गोली निकाली गई।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.