हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 06 Mar 2017 05:25:39 PM
weapons Factory seized, three arrested

आगरा। उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने सिकन्दरा क्षेत्र से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भाड़ाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार और उनके बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ने एतमाउददौला पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन बदमाशों की निशानदेही पर सिकन्दरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम के पास निखिल पैराडाइज में चल रही अवैध विदेशी हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मार गया।

छापे के दौरान पुलिक को मौके से बड़ी संख्या में हथियार और उनके बनाने के उपकरण और अन्य सामानों का जखीरा बरामद किया है तथा तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब ढाई लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि एतमाउद्दौला पुलिस द्वारा नुनहाई से अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाने वाले आगरा निवासी लोकेश शर्मा, दिल्ली निवासी गुरुबक्श सिंह और लखनऊ निवासी हरजीत सिंह सरना को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वें काफी समय से अवैध हथियार बनाने का धंधा कर रहे हैं।

इस फेक्ट्री में विदेशी पिस्टलों की हूबहू नकल कर पिस्टल तैयार की जा रही थी और ये लोग मोटी रकम लेकर बनाए गए हथियारों को उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य कई राज्यों में बेचते थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है कि ये लोग कहां-कहां हथियार बेचते 
वार्ता
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.