अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 08:54:55 AM
Vehicle collision killed by unknown bike riders

आगरमालवा। मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर तनवारिया-पीपलोकन मार्ग पर रात लगभग नौ बजे यह दुर्घटना हुई।

इसमें बाइक सवार 20 वर्षीय युवक रोहित पिता रमेश पाटीदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार सुनील चौधरी और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए आगरमालवा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को गंभीर अवस्था में उज्जैन रैफर कर दिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.