वसुंधरा राजे मंत्रि परिषद में फेरबदल, ये बने कैबिनेट मंत्री

Samachar Jagat | Saturday, 10 Dec 2016 03:34:42 PM
Vasundhara Raje cabinet reshuffle cabinet made

जयपुर। वसुंधरा राजे मंत्रिपरिषद में शनिवार को फेरबदल किया गया। बीजेपी के तमाम बड़े नेता राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। डॉ. जसवंत यादव और श्रीचंद कृपलानी  ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

वहीं मौजूदा मंत्रियों को प्रमोशन कर अजयसिंह किलक और बाबूलाल वर्मा को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई। वहीं कमसा मेघवाल, धनसिंह रावत, बंशीधर बाजिया और सुशील कटारा को राज्यमंत्री मंडल की शपथ दिलाई गई।

आज बीजेपी एमएलए सुशील का कटारा के जन्मदिवस पर वसुंधरा राजे ने तोहफा देते हुए मंत्रिमंडल में शामिल किया। इससे पहले तमाम बीजेपी के बड़े पदाधिकारी बीजेपी मुख्यायल पहुंचे, जहां पर मंत्री बनने वाले सभी विधायकों का तिलक लगाकर अभिनदन किया गया।

इन राज्यमंत्रियों के इस्तीफे किए मंजूर
मंत्रिमंडल विस्तार की गहमागहमी के बीच 2 मंत्रियों पर गाज गिरी है। मंत्री जीतमल खांट (बांसवाडा गढ़ी विधानसभा क्षेत्र)और अर्जुनलाल गर्ग (जोधपुर बिलाडा विधानसभा क्षेत्र) के  इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं, जो पहले राज्यमंत्री थे। आपको बता दें कि  शनिवार सुबह सीएम ने इनसे इस्तीफे ले लिए थे। राज्यपाल ने इनके इस्तीफे मंजूर कर लिए।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में निष्क्रियता और कार्यकर्ताओं पर पकड़ कमजोर होने की वजह से यह मंत्री पद गंवा बैठे। अनुसूचित जाति के वोटों को साधने के लिए जोधपुर जिले से ही गर्ग के स्थान पर कमसा मेघवाल को मंत्री बनाया गया है। वहीं बांसवाड़ा से भी खांट के स्थान पर जातिगत समीकरणों को साधने के लिए धनसिंह रावत को मंत्री बनाया गया है।

ये हैं नए मंत्री और इनका विधानसभा क्षेत्र
जसवंत यादव ,बहरोड़ (कैबिनेट मंत्री)
श्रीचंद कृपलानी ,निम्बाहेड़ा (कैबिनेट मंत्री)
सुशील कटारा ,चोरासी (राज्यमंत्री)
धन सिंह रावत, बांसवाड़ा  (राज्यमंत्री)
बंशीधर बाजिया, खंडेला (राज्यमंत्री)
कमसा मेघवाल, भोपालगढ़ (राज्यमंत्री)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.