राजे और गहलोत ने आंध्र प्रदेश रेल हादसे पर संवेदना व्यक्त की

Samachar Jagat | Sunday, 22 Jan 2017 07:25:48 PM
vasundhara raje and ashok gehlot expressed sorrow over hirakhand train accident

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आंध्र प्रदे के विजियानगरम जिले में कल रात हिराखंड एक्सप्रेस हादसे में 36 यात्रियों की मौत और 60 से अधिक घायल लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट के जरिये हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से कामना की है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये इस तरह के बढते रेल हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा रेलवे ट्रेक और कोच की सुरक्षा प्रणाली को दुरूस्त करने की आवश्यकता सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने रेल हादसे में मारे गये लोगो के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 
भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.