वसुंधरा की मोदी सहित कई केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात

Samachar Jagat | Monday, 17 Apr 2017 06:14:33 AM
Vasundhara Modi meets several central leaders including Modi

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से आज मुलाकात की। 

राजे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन भुवनेश्वर में मोदी के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं वित्तमंत्री अरूण जेटली सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय नेताओं के साथ राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

इस मौके राजे ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू से मुलाकात के दौरान राजस्थान में शहरी विकास परियोजनाओं तथा सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश में सडक़ों के विकास से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल से बिजली तंत्र में सुधार, पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से बाड़मेर रिफाइनरी तथा संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा के साथ कला एवं संस्कृति से जुड़े विषयों पर राजस्थान के संबंध में बातचीत की। 

राजे की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात हुई। आदित्यनाथ ने धौलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड जीत के लिए राजे को बधाई दी। राजे ने भी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने पर योगी को बधाई दी। इस दौरान दोनों के बीच राजस्थान और उत्तर प्रदेश के हितों से जुड़े विषयों तथा सीमावर्ती जिलों में अपराध नियंत्रण आदि पर बातचीत हुई।

बैठक में राजस्थान से गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, सांसद भूपेन्द्र यादव, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए। -(एजेंसी)



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.