उत्तर प्रदेश : धमकी देने वाले दो गिरफ्तार

Samachar Jagat | Monday, 28 Nov 2016 01:02:03 PM
UP : Two arrested for threatening

लखनऊ। कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी के नाम से सरकारी अधिकारी से रंगदारी वसूलने की धमकी देने वाले दो लोगों को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि फैजाबाद के अपर रजिस्ट्रार सहकारी को राम अनुज सिंह नामक व्यक्ति की ओर से फोन पर धमकियां मिल रही थीं। वह खुद को मुन्ना बजरंगी बताता था और अधिकारी से एक करोड रुपए की मांग कर रहा था।

उसने यह धमकी भी दी कि मांगी गई रकम नहीं देने पर वह अधिकारी के बेटेे का अपहरण कर लेगा। प्रवक्ता ने बताया कि राम अनुज को उसके साथी अरविन्द सिंह के साथ 26 नवंबर को फैजाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस तरीके से हुआ कृपाचार्य का जन्म, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए! भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बारे में ...

शनिदेव की कृपा से आज इस राशि के जातकों को मिलेगा व्यवसाय में लाभ



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.