UP: आग लगने से 10 घर जले, लाखों का माल जला

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 03:45:49 PM
UP: 10 houses burnt in fire, millions of burnt burns

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती के परशुरामपुर क्षेत्र की दलित बस्ती में आग लगने से 10 छप्परों के घर जल कर राख हो गए। वहीं आग से घर के अंदर रखा लाखों रुपए का माल भी जलकर नष्ट हो गया।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात अज्ञात कारणों से मेढ़ईया गांव में लगी आग से भगवान दास, मोहन, मीना, उजागिर, बेचू, राति पाल, श्रीराम, शिवदास, बाबूराम समेत अन्य कई लोगों का रिहायसी घर जल गया। आग के कारण घर में रखे कपड़े और अनाज समेत कई सामान जल गए। आग की सूचना अग्निशमन दल को दी गई।

अग्निशमन दल और गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। उधर इस आग में जिन पीडि़तों के घर जले है और नुकसान हुआ है उन लोगों ने स्थानिय प्रशासन से सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से मामले को लेकर जानकारी ली। फिल्हाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.