अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया वाहन सवार पिता-पुत्र की मौत

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 10:30:06 PM
Unknown vehicle collision wheeler rider deaths of father and son

बीकानेर। जिले के नाल पुलिस थाना क्षेत्र में कल रात अज्ञात वाहन ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे दुपहिया वाहन सवार पिता-पुत्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

थानाधिकारी जगदीश प्रसाद तंवर ने आज बताया कि कानाराम मेघवाल 54 और उनका पुत्र कालूराम मेघवाल 24 दुपहिया वाहन से कावनी गांव से खेत पर जा रहे थे।

नहर के पास के दुपहिया को अज्ञात वाहन ने पीे से टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर घायल हो गये। दोनों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि मृतकों का आज पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -(एजेंसी)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.