असंतुलित होकर पलटी बस, 15 यात्री घायल

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 03:28:00 PM
Unbalanced bus over trun,15 passengers injured

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के जवाजा में रविवार को यात्रियों से भरी एक निजी बस के पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को ब्यावर के अमृतकौर चिकत्सालय में भर्ती कराया गया गया है जहां दो लोगों की हालत गंंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार जयपुर से उदयपुर जा रही एक निजी बस रविवार तडक़े करीब तीन बजे जवाजा थाना क्षेत्र में एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस के अधिकांश यात्री नींद में थे।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को ब्यावर के अमृत कौर चिकित्सालय भिजवाया। जहां कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर पुलिस ने बस चालक पर लापवाही से बस चलाने का मामला दर्ज किया है। 
वार्ता
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.