जम्मू में यूडीपी अध्यक्ष को गोली मारी

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 06:43:15 PM
udp president shot in jammu

जम्मू। राजनीतिक संगठन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यूडीपी के अध्यक्ष को कथित रूप से कुछ अज्ञात बंदूकधारी ने जम्मू शहर में गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, यूडीपी अध्यक्ष कुलदीप सिंह प्रीत नगर इलाके में गए हुए थे, उसी दौरान अज्ञात बंदूकधारी ने उन्हें गोली मार दी।
उन्होंने कहा कि गोली सिंह के दाहिने कूल्हे पर लगी। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज जीएमसी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पंजाब में अमृतसर ले जाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.