सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत ,चार घायल

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 01:29:45 PM
Two people killed in road accident in Bihar

मधुबनी। बिहार में मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सुजौलिया गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 57 पर आज सुबह सडक़ दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दरभंगा से मधेपुरा जा रही तेज रफ्तार कार ने सुजौलिया गांव के सडक़ किनारे खड़े दो लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में गनौर (55) और सोतला देवी (53) की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार पर सवार चार लोग घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबकि अन्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.