पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले दो नौसेना के अधिकारी गिरफ्तार

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 06:36:27 PM
Two Navy officers arrested for attacking policemen

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में शराब पीकर वाहन चलाने और मुंबई पुलिसकर्मियों के साथ कथितरूप से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नौसेना के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जगतार दीदारा सिंह (31) और नरेन्द्र सिंह तोमर (29) को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बाइक सवार आरोपियों को यातायात पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नशे की हालत में पाया और उन पर 2500 रुपए का जुर्माना भी लगाया और बाद में दोनों को कोलाबा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आरोपियों ने पुलिस थाने में मराठी भाषा में लिखे कागज में हस्ताक्षर करने से मना कर दिया और जानना चाहा कि अदालत और चालान पेपर मराठी भाषा में क्यों है।

सिपाही ने जब उन्हें समझाना चाहा तो दोनों ने पुलिस के साथ मारपीट की और गाली गलौच शुरू दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस अधिकारी पर हमला करने का प्रयास किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 324 के तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मंगलवार को अदालत पेश किया गया जहां उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। वार्ता
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.