फैजाबाद में कार की चपेट में आकर दो व्यक्तियों की मृत्यु, एक घायल

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Nov 2016 04:07:25 PM
two died in road accident faizabad

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश में फैजाबाद के बीकापुर क्षेत्र में आज तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो लोगो की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग मलेथू कनक मोड पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सडक के किनारे खडे संतोष (40),राम सरन (35) एक वृद्ध बांकेलाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में संतोष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। रामसरन और बांकेलाल गंभीर रुप से घायल हो गये। 

घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से राम सरन को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय राम सरन की रास्ते में मृत्यु हो गयी।
घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.