नक्सलियों ने आदिवासी ग्रामीण की हत्या की 

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 02:23:55 PM
tribal killed by naxal in sukma chattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने अपनी गतिविधियों का विरोध करने को लेकर एक आदिवासी ग्रामीण की हत्या कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीडि़त की पहचान समनाथ बघेल 28 के रूप में हुई है। बीते शुक्रवार की रात नामा गांव में धारदार हथियार से उनकी हत्या की गई।

यह गांव राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर है।

भगेल और उसके साथी आयता ने नक्सली गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन का नेतृव किया था।

अधिकारी ने कहा, ''शुक्रवार को बघेल अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। दोनों अपने नवजात बच्चे की देखभाल कर रहे थे। नक्सलियों का एक समूह उनके घर में घुसा और बघेल की हत्या कर दी। उन्होंने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी कि नक्सल विरोधी प्रदर्शनों में शामिल नहीं हों।
भाषा 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.