दो जिला कलेक्टरों के तबादले

Samachar Jagat | Wednesday, 19 Apr 2017 08:55:14 AM
transferred collector of Surajpur and Korea district

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की नाराजगी के बाद राज्य शासन ने राज्य के सूरजपुर और कोरिया जिले के कलेक्टर का तबादला कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोविंदराम चुरेंद्र कलेक्टर सूरजपुर को संयुक्त सचिव मंत्रालय के पद पर तथा एस प्रकाश कलेक्टर कोरिया को संचालक, लोक शिक्षण के पद पर पदस्थ किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण और मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य परियोजना आजीविका कालेज सोसायटी तथा आयुक्त उच्च शिक्षा के सी देवासेनापति को कलेक्टर सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया है। 
उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने संचालक लोक शिक्षण नरेंद्र कुमार दुग्गा को कलेक्टर कोरिया के पद पदस्थ किया है। 

छत्तीसगढ़ में इस महीने की तीन तारीख से लोक सुराज अभियान का तीसरा चरण शुरू हुआ है। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री रमन सिंह गांव गांव जाकर लोगों से मिल रहे है तथा उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे है। इस दौरान अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा भी कर रहे है। 

आज लोक सुराज अभियान से वापसी के दौरान मुख्यमंत्री ने सूरजपुर और कोरिया जिले के कलेक्टर तथा कोरिया जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कामकाज पर नाराजगी जताई थी। 

मुख्यमंत्री सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा था कि सूरजपुर और कोरिया जिले में काम की गति से और योजनाओं के क्रियान्वयन से वह संतुष्ट नहीं है। इसलिए निर्णय लिया गया है कि कोरिया जिले के कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सूरजपुर जिले के कलेक्टर को तत्काल वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर पदस्थ किया जाए। 

सिंह ने कहा कि वह गांव गांव जाकर जनता से सीधे मिल रहे हैं तथा उनसे योजनाओं के बारे में पूछ रहे हैं। इस दौरान उन्हें जानकारी मिल जाती है कि कहां ठीक तरीके काम हो रहा है और कहां नहीं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.