ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 07:41:48 PM
tractor trolley overturned four people killed in jalore

जालौर। राजस्थान के जालौर जिले के बागरा थाना क्षेत्र में आज एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये।

थानाधिकारी प्रेमाराम ने बताया कि धन्नाणी से नून गांव जा रहीं ट्रॉली में सवार वरजूदेवी मेघवाल 50, भभूताराम मेघवाल 55, हंजाराम मेघवाल 50, भारताराम मेघवाल 40 की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिये गये है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के बाद छुटटी दे दी गई।

पुलिस ने टै्रक्टर ट्रॉली को जब्त कर चालक को भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304 ए के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.