वाइल्ड सफारी का मजा उठा सकेंगे बिहार में आने वाले पर्यटक

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 01:14:34 PM
Tourists coming to the Bihar rajgir will be able to enjoy the Wild Safari

राजगीर। बिहार के प्रमुख पर्यटक आकर्षण में शुमार राजगीर में  आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक शीघ्र ही वाइल्ड लाइफ सफारी का आनंद उठा सकेंगे।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देर शाम राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद वाइल्ड सफारी शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, आने वाले समय में राजगीर में वाइल्ड लाइफ सफारी शुरू किया जाएगा जिसके लिए मंजूरी मिल गई है।

परिणीति-आयुष्मान ने इस अंदाज़ में बताई 'मेरी प्यारी बिंदु' की रिलीज डेट

यह वाइल्ड सफारी 192 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली होगी। उन्होंने कहा कि यह सफारी पर्यावरण एवं पर्यटन दोनों की ²ष्टिकोण से लाभकारी रहेगा। यह बिहार में अद्भुत होगा और देश के गिने-चुने सफारियों में से एक होगा। 

Bigg Boss10: स्वामी ओमजी ने रोहन को दी भद्दी गलियां, नीतिभा को हुई जेल 

कुमार ने राजगीर का इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि राजगीर का इतिहास सद्धभावना, प्रेम एवं भाईचारा का रहा है। समाज में सद्धभाव कायम रहे, आपस में प्रेम एवं भाईचारा का माहौल यदि बना रहे तो राज्य को नई ऊंचाइयां छूने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि लोग स्मार्ट सिटी बनाते हैं, हम सात निश्चय के कार्यान्वयन से गांव में रहने वाले लोगों के जीवन को स्मार्ट बनाना चाहते हैं। 

Read More:

शुगर के मरीज़ अपने आहार में ज़रूर फॉलो करे ये डाइट चार्ट 

इन कारणों से फायदेमंद है सर्दियों में योग-व्यायाम करना, जानिए !

बुरा नहीं ऑफिस में रोमांस, पर सावधानियां भी जरूरी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.