पुलिस फायरिंग में तीन लोग घायल, आक्रोशित भीड़ ने थाने में लगाई आग

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Mar 2017 03:24:59 PM
Three people injured in police firing

शिलोंग। मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स जिले मंगलवार को पुलिस फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। वहीं पुलिस फायरिंग में तीन युवकों के घायल होने की सूचना पर लोग बेकाबू हो गए। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने थाने और वहां मौजूद वाहनों में आग लगा दी। 

पोर्न फिल्म दिखाकर नाबालिक लड़कियों से करते थे दुष्कर्म, 6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पुलिस की एक टीम को कलडांग क्षेत्र में जांच चौकी के पास आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम वहां पहुंची। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक वाहन को पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रूके।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से बढ़ा भूजल स्तर : वेदिरे

वाहन सवारों के नहीं रूकने पर पुलिस ने उन पर फायरिंग की। फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने रुसुबेलपारा में पुलिस थाने और वाहनों को में आग लगा दी। वहीं तीनों घायलों को असम के गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वार्ता
श्रीलंका नौसेना की गोली लगने से भारतीय मछुआरे की मौत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.