मानवता शर्मसार! नाली में पड़े मिले तीन भ्रूण

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 04:46:24 PM
three embryos were found lying in the groove tiruchirapalli

तिरूचिरापल्ली/तमिलनाडु। तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली जिले में भ्रूण हत्या के एक साथ तीन शर्मसार कर देने वाले मामले सामने आए हैं। इन कथित मामलों में एक ही नाले में तीन भ्रूण मिलने से सनसनी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मानापराई के निकट तुवारनकुरिची के निवासियों ने नाली में एक के बाद एक तीन भ्रूण देखे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इन भ्रूणों को अपने कब्जे में ले लिया है और इस इलाके तथा आस पास के इलाकों के अस्पतालों में इनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
-भाषा
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.