इस साल झुलसाएगी गर्मी, 2017 में टूटेंगे कई रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 01:44:53 PM
This year's heat will burst, many records cracking in 2017

देश में 2017 में गर्मी के सारे रिकाॅर्ड टूटेंगे। इस बार झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी और लोगों के लिए गर्मी मुसीबत बनेगी।

मौसम विभाग के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में तापमान बहुत अधिक तेजी से बढ़ेगा। अभी देश में गर्मी ने पूरी तरह दस्तक भी नहीं दी है लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका असर अभी से दिखने लगा है।

गुजरात के अहमदाबाद में तो अभी से ही येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अगर देश की राजधानी दिल्ली की ही बात करें तो पिछले दस दिनों में दिल्ली के आसपास के इलाकों में 13 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी देखी गई है।

मार्च के महीने में बढ़ते तापमान को देखते हुए लगता है कि इस बार गर्मी झुलसाने की तैयारी में है, जानकारों के अनुसार वर्तमान में तापमान 38 डिग्री के करीब है जो अगले दो तीन दिनों में 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार मई के महीने में तापमान 45 डिग्री के भी पार पहुंचने की आशंका है। पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में अप्रैल से जून तक इस मौसम का तापमान सामान्य से अधिक होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.