कार्यकर्ता एक मुट्ठी अनाज अन्न बैंक में जमा कराये: तोगड़िया

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2017 07:31:49 AM
The worker made a fist cereal grain bank: Togadia

जयपुर। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने आज विहिप कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा संचालित अन्नपूर्णा अन्नबैंक में एकादशी पर एक मुट्ठी अनाज जमा कराने का संकल्प दिलाया।

विहिप द्वारा आयोजित ‘एक मुठ्ठी अनाज’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा तोगडिया ने कहा कि मौजूदा समय भारत में कई ऐसे बेसहारा, निर्धन, असहाय लोग है, जो हर रोज बिना रोटी खाए सो जाते है। उन्हीं की सेवा के लिये विहिप ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर’ एक मुठ्ठी अनाज’ जैसी योजना शुरू की है। इस अन्न को उन बेसहारा, गरीब, असहाय लोगों तक पहुंचाया जायेगा जिससे की उनका पेट भर सके।

उन्होंने कहा कि बेसहारा, गरीब, असहाय लोगों के लिये अन्नदान कर उनलोगों तक अन्न पहुंचाकर उनका पेट भरना ही हिन्दू धर्म की सच्ची सेवा है।                      भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.