महोबा में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 01:10:05 PM
The student lives hanging in Mahoba

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा नगर कोतवाली क्षेत्र में आज एक स्नातक की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि रेपुरा खुर्द में ज्ञान सिंह की पुत्री उर्मिला का फांसी पर लटका हुआ शव उसके घर से बरामद किया गया।

घटना के समय परिवार के लोग खेतो में काम पर गये थे। मृतका घर में अकेली थी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.