नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह का मौसम खुशगवार रहा,जबकि यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।
सुबह साढ़े आठ बजे राजधानी की आद्र्रता 42 फीसद दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने आज दिन का मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, जबकि तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
कल राजधानी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भाषा