नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह के दौरान ठंड का असर रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 12 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। एक मौसम अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे 76 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक ने दिन के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और कल सुबह में भी ठंड का असर रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना व्यक्त की है। कल का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भाषा