सुल्तानपुर में कांस्टेबल को गोली मारकर किया घायल

Samachar Jagat | Sunday, 04 Dec 2016 12:15:43 PM
The constable was shot and wounded in Sultanpur

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक कांस्टेबल को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कादर बसन्तपुर निवासी कांस्टेबल अजय सिंह बाराबंकी पुलिस लाइन में तैनात है।

सुबह करीब पौने नौ बजे अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल कांस्टेबल को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। हमले का कारण आपसी रंजिश बताया गया है।

उन्होंने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के इस कांस्टेबल के खिलाफ हत्या, गैंगेस्टर आदि के कई मामले अदालत में विचाराधीन हैं। कुछ समय पहले ही अदालत के आदेश से उसे बहाल किया गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.