ट्रक से टकराया टेम्पो, पांच महिलओं सहित 11 लोगों की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2017 05:03:01 PM
Tempo collided with a truck, 11 people including five women died

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से 35 किलोमीटर दूर उराली कंचन गांव के पास शनिवार को एक ट्रक और टेम्पो में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गर्ई। जानकारी के अनुसार उराली कंचन गांव के पास कुछ जानवरों के अचानक सडक़ पर आ जाने के कारण टेम्पो ट्रेवलर के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जा टकराया।

मुम्बई के निवासियों ने दक्षिण महाराष्ट्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सोलापुर जिले के अक्कालकोट से टेम्पो को भाड़े पर लिया था। घायलों को पुणे के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान विजय काले, ज्योति काले, योगेश लोखांडे, जयंत चौहान, रेवती चौहान, जगदीश पंडित, शैलजा पंडित, प्रदीप औछत और सुलभा औछत के रूप में की गई है। मृतकों में दो शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 
वार्ता 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.