तीन नन्हे शावकों की किलकारियों से गूंजा नाहरगढ़ बायोलोजिकल पार्क

Samachar Jagat | Monday, 22 May 2017 12:54:04 PM
Tejika lioness borns three cubs nahargarh biological park

जयपुर। जयपुर के बायोलोजिकल पार्क में कल शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया। वन्यजीव रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविन्द माथुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तेजिका नाम की शेरनी ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया हैं। उन्होंने बताया कि करीब 29 साल से जयपुर जू में शावकों के जन्म देने के प्रयासों को कल सफलता मिली हैं।

डॉ. माथुर के अनुसार तेजिका और सिद्धार्थ नाम के शेर को गुजरात के जूनागढ़ से डेढ़ साल पहले लाया गया था और बायोलोजिकल पार्क में साथ रखा गया था। उन्होंने बताया कि शावक व शेरनी स्वस्थ हैं लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते शेरनी व शावकों को कुछ दिनों के लिए आम लोगों से दूर रखा जाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.