किशोरी के साथ पांच किशोरों ने किया सामूहिक बलात्कार

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 03:27:59 PM
Teenager raped with five teenagers

नोएडा। नोएडा थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ पांच किशोरों ने सामूहिक बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गुरुवार को किशोर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि होशियारपुर गांव में रहने वाले शिव प्रताप (काल्पनिक) ने थाना सेक्टर-49 में  बीती रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय बेटी स्नेहा (काल्पनिक नाम) को होशियारपुर गांव के ही रहने वाले टिंकू (16 वर्ष), भोलू (15 वर्ष), योगेंद्र (15 वर्ष), राकेश (12 वर्ष),महेंद्र(16 वर्ष) (सभी काल्पनिक) ने 5 मार्च को जबरन बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। एसपी ने बताया कि पीडि़त का आरोप है कि पांचों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाया।

आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वे उसकी हत्या कर देंगे। इस डर से किशोरी ने दो दिन तक यह बात किसी को नहीं बताई। इसी बीच आरोपियों ने किशोरी की वीडियो अपने दोस्तों में बांटनी शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि घटना की रिपेार्ट दर्ज कर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.