सूर्य देव के तेवर हुए उग्र, दिल्ली में गर्मी से हाल-बेहाल

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2017 08:32:44 AM
Surya Deva transcendent furious, unhealthy from heat in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी से हाल-बेहाल हैं, सूरज का सितम अब रिकॉर्ड तोड़ रहा है। पालम एयरपोर्ट पर इतिहास का तीसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।  दिल्ली के बाकी इलाकों में भी तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को पालम एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 8 जून 2014 को यहां पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस इलाके का दूसरा सबसे गर्म दिन 16 जून 1995 को था जब पारे ने 47.4 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छुआ था।

दल्ली में दूसरी जगहों पर भी गर्मी से कोई निजात नहीं मिली। सफरदरजंग में रविवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक था। दिल्ली पारा 46.2 डिग्री तक जा पहुंचा।

ये सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। मौसम विभाग के डायरेक्टर चरण सिंह के मुताबिक राजस्थान और हरियाणा के ऊपर एंटी साइक्लोन सिस्टम दिल्ली और आसपास के इलाकों का तापमान बढ़ा रहा है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों के बीच कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है। ऐसा अनुमान है की 6 तारीख की रात से दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम इलाकों में मौसम बदल जाएगा और यहां पर धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ बारिश होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.