अंधविश्वास: बेटा था बिमार तो मां ने किया ये काम!

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 05:26:44 PM
Superstition: Son was ill then mother did this work

जयपुर। भीलवाड़ा के करेड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में दो साल के मासूम को निमोनिया हुअा तो उसकी मां ने सरिया गर्म कर उसके कलेजे पर दाग दिया। जब मासूम की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उपचार नहीं हुआ।

इसके बाद उसे जिसा अस्पताल लाए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। लेकिन हालत सुधरी नहीं तो उसे अजमेर के लिए रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जयपुर में राज्य सरकार भी इस तरह के मामलों पर नजर डाले हुए है। मेडिकल डिपार्टमेंट के प्रवक्ता के अनुसार एेसे मामलों पर जिला कलेक्टों को सख्त निर्देश दिए जा रहे है। 

ये था कारण

पुलिस ने बताया कि रतनपुरा गांव के रतन लाल रंगास्वामी के 2 वर्षीय बेटे राहुत को 3-4 दिन पहले जुकाम के चलते निमोनिया हो गया था। दवा दिलाने के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुअा तो उसकी मां मेमा ने ही सरिया गर्म किया अौर राहुत के कलेजे पर दाग दिया। एेसा करने से मासूम की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉक्टर सुमन त्रिवेदी को दी। त्रिवेदी अस्पताल पहुंची। बालक की हालत की जानकारी ली। मासूम की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.