पहले रचाई शादी...प्रेमी युगल ने फिर किया सुसाइड

Samachar Jagat | Sunday, 22 Jan 2017 03:15:42 PM
suicide by lovers after marriage in barwani mp

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बडवानी जिले के निवाली थाना क्षेत्र के पुरुषखेड़ा गांव में एक आदिवासी प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली है। 

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जाकेश (22) और उसकी प्रेमिका मिरखा (20) ने कल रात पुरूषखेडा गांव के बाहर जंगल में एक पेड से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।

थाना प्रभारी राय बहादुर सिंह ने आज उनके परिजनों के बयानों के आधार पर बताया कि दोनों के एक मोहल्ले के निवासी होने के चलते उन्हें भाई बहन माना जाता था और इस वजह से दोनों का प्रेम संबंध और विवाह आदिवासी समाज को स्वीकार्य नहीं था। इस विरोध के चलते शादी सम्भव न हो पाने के चलते वे दोनों चिंतित थे।

कल दोनों ने प्रतीकात्मक रूप से विवाह किया और आत्महत्या कर ली। मिरखा की मांग में सिन्दूर, गले में मंगल सूत्र और पैर में बिछिया और पायल आदि सुहाग की निशानियां पायी गयी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.