आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोचा, हालत गम्भीर

Samachar Jagat | Friday, 06 Jan 2017 08:53:13 PM
stray dogs scratched the child in fatehabad haryana

हिसार। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के हसगा गांव में आज सुबह एक नन्ही बच्ची को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला।

सूत्रों के अनुसार बिलिया (छह) सुबह घर के बाहर खेल रही थी कि इसी दौरान गली के आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े तथा बड़ी मुश्किल से उसे कुत्तों से छुड़ाया। कुत्तों ने बच्ची के हाथ और पैर बुरी तरह से नोच दिये। उसे गम्भीरावस्था में फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बच्ची के दादा चानन ने बताया कि हाल ही में अदालत के आदेश पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उनके समेत 35 घरों को गिरा दिया जिससे उनका परिवार गत चार दिन से खुले में डेरा लगाकर रह रहा है और आवारा कुत्तों का उन्हें हर समय भय सताता रहता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.