पटना में दंपति की गला दबाकर हत्या

Samachar Jagat | Sunday, 06 Nov 2016 11:22:25 AM
Strangulation murder of the couple in Patna

पटना। बिहार में राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के पी.एन.टी कॉलोनी से पुलिस ने आज वृद्ध दंपति का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पी.एन.टी कॉलोनी मुहल्ला स्थित मकान से वृद्ध दंपति का शव बरामद किया गया है।

दोनों की गला दबाकर हत्या की गयी है। सूत्रों ने बताया कि शव की पहचान विपीन बिहारी दास (71) और उनकी पत्नी सविता शर्मा (65) के रूप में की गई है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.