राज्य महिला आयोग ने किया महिला संसद पोस्टर का विमोचन

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2017 06:08:05 PM
State Womens Commission has released the Women Parliament Poster

राजस्थान राज्य महिला आयोग और सारथी संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को महिला संसद के पोस्टर का विमोचन किया गया। 

जयपुर। राज्य महिला आयोग के कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में  वरिष्ठ पत्रकार बीबीसी हिंदी नारायण बारेठ एवं प्रताप राव रिजनल हैड इंडिया न्यूज़ राजस्थान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्षा सुमन शर्मा ने कहा की महिलाएं होम मेकर ही नही सोसायटी मेकर भी है। लेकिन महिलाएं नीति निर्धारण में कही भी नहीं है। महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचाना चाहिए। 

सारथी संस्थान की यह पहल अच्छी और महिला आयोग सारथी संस्थान के साथ मिलकर महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला संसद का आयोजन करेगी। 

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो. नारायण बारेठ ने कहा कि देश की आजादी के बाद सत्तर सालो में केवल 66 महिलाएं ही संसद में पहुँची है। पुरुष प्रधान समाज में हमें मानसिकता को बदलते हुए महिलाओं को उनकी शक्ति का एहसास करवाने की जरुरत है।

इस अवसर पर इंडिया न्यूज़ राजस्थान के रिजनल हैड प्रताप राव ने कहा कि महिला शक्तिकरण शब्द ही गलत है क्योंकि हमारी संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा कहा गया है तो उसे पहचानने की जरुरत है ना की सशक्तीकरण की।

सारथी संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र बंसी भारद्वाज ने बताया कि सारथी संस्थान अगले माह समाज की रोल मॉडल रही महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित करवाने जा रहा है। 

वहीं सारथी संस्थान सचिव हेमंत जैन ने बताया कि राज्य महिला आयोग और सारथी संस्थान राजस्थान के हरेक ज़िले में जा कर महिला संसद का आयोजन करेगा। इस मौके पर सुरेंद्र पुरवंशी, शेलैष मोरेजा सहित सारथी संस्थान की पूरी टीम मौजूद रही।  
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.