कोहरे की चपेट में है श्रीनगर

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 03:47:25 PM
Srinagar es vulnerable a la niebla

श्रीनगर। पूरे कश्मीर संभाग में रात के तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की वजह से ठंड की स्थिति से लोगों को राहत मिली है लेकिन घाटी में कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां पर बताया कि जम्मू कश्मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछली रात के 1.5 डिग्री सेल्सियस से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, कश्मीर घाटी में प्रवेशद्वार के रूप में जाने जाने वाले काजीकुंड का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का न्यूनतम तामपान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में लेह शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लेह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। अधिकारी ने बताया कि नजदीकी शहर करगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में घने कोहरे का असर जारी है। भाषा

फैशन की दुनिया में कहर बरसा रही है ये 'वजाइना ड्रेस'

मनपसंद वर चुनने के लिए स्वयंवर तो अपने सुना होगा लेकिन यहाँ है कुछ अलग ही परम्परा 

ज्यादा ब्वॉयफ्रेंड वाली लडकिया हो जाती है ज्यादा मोटी, जाने वजह ? 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.