कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 01:47:05 PM
speed of vehicles commanded by dense fog in rajasthan

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में छाये कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गयी तथा लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा।
 
इस मौसम में पहली बार कोहरे के कारण सुबह सुबह भ्रमण करने वाले तथा मंदिरों में दर्शन करने जाने वाले लोगो को कुछ असुविधा हुई तथा भरतपुर के आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर भी घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर प्रभाव देखने को मिला। 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण अनेक चालको ने अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानो पर रोककर कोहरे के छटने का इंतजार भी करते देखा गया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.