सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Nov 2016 02:56:15 PM
Sonia Gandhi was discharged from hospital

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। सोनिया गांधी को बुखार होने पर गत 28 नवम्बर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अस्पताल के एक वरिष्ठ सलाहकार अरूप कुमार बसु ने कहा, गांधी का बुखार ठीक हो गया है और स्थिर हालत में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इससे पहले अस्वस्थता की स्थिति में गांधी दो बार सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हो चुकी थीं, जब उनके कंधे का एक छोटा ऑपरेशन किया गया था।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.