एक और मासूम बनी दरिंदे की हवस का शिकार

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Feb 2017 02:45:22 PM
six year old girl raped

भीलवाड़ा। राजस्थान के भिलवाड़ा जिले में दिल को दहला देने वाली फिर एक घटना हुई है। भीलवाड़ा के एक वहेशी दरिंदे ने एक 6 साल की मासूम को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा में मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गई एक 6 वर्षीय मासूम को अगवा करके गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

बिहार: 50 लाख रुपए की शाराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

वहीं आरोपी दुष्कर्म के बाद बालिका को वहीं छोडक़र फरार हो गया। मासूम बच्ची को गंभीर हालत में भीलवाड़ा के बागोर सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां से बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे महात्मा गांधी चिकित्सालय में रैफर कर दिया गया। बागोर थाना पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

बुरहानपुर: अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार बागोर थाना के गुंदली गांव की रहने वाली एक 6 साल की बच्ची जंगल में मवेशियों को चराने गई थी। जहां से गांव में ही रहने वाले कैलाश प्रजापत (25) ने उसका अपहरण किया और उसकों सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को वहीं छोड़ कर फरार हो गया।

दम्पति की हत्या के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

वहीं जंगल से गुजर रहे कुछ लोगों ने बच्ची को देखा और उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी अस्पताल रैफर कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की हालत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी झारखंड से किए गिरफ्तार

बैतूल: सापना जलाशय से युवक-युवती का शव बरामद

मुजफ्फरपुर: 30 घरों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.