जाली नोट रैकेट मामले में छह गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 03:25:21 PM
Six arrested in fake currency racket case

हैदराबाद। जाली भारतीय मुद्रा नोट एफआईसीएन छापने और हाल ही में  जारी किए गए 2,000 रुपए के नोट सहित जाली नोट प्रसारित करने की साजिश रचने के आरोप में शनिवार को एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

रचाकोंडा पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया कि विशेष अभियान टीम के अधिकारियों ने गिरोह का भंडाफोड़ किया और यहां के इब्राहीमपतनम से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया और नोटबंदी के बाद जारी किए गए 2,000 रुपए के नोट सहित कुछ 2,22,310 रुपए मूल्य का जाली नोट जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गये आरोपी जे साईनाथ, जी अंजैया, एस रमेश, सी सत्यनारायण, के श्रीधर गौड़, ए विजय कुमार के अलावा कल्याण और श्रीकांत दोनों फरार ने पहले कम संख्या में जाली नोट छापा और उसे बाजार में सफलता पूर्वक चलाने में सफल रहे।

भागवत ने कहा कि 500 और 1,000 रुपए के नोटबंदी के बाद आरोपी व्यक्ति ने एफआईसीएन के छोटे नोट छापे और उसे बाजार में चलाने में सफल रहे। 2,000 रुपए के नोट जारी होने के बाद उन्होंने सफलतापूर्वक इसे छापा और बाजार में इसे जारी करने के लिए सुनहरे अवसर की तलाश करने लगे।भाषा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.