सिरोही: सडक़ किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2017 03:27:31 PM
Sirohi: unknown young man's dead body found on road

आबूरोड। राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड पर गुरुवार को सडक़ किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने के कारण इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार आबूरोड के मानपुर इलाके में एक स्कूल के सामने सडक़ किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

मेरठ: पत्नी एवं बेटी को दिया जहर, फिर खुद ने भी लगाया फांसी का फंदा

वहीं पुलिस ने मौका स्थल पर युवक की पहचान के लिए सबूत ढूढ़े लेकिन इसमें पुलिस को काई सफलता नहीं मिल पाई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे यहां से गुजर रहे लोगों ने सडक़ किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस जाब्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंची।

पुलिस ने गैंगस्टर आनंदपाल के तीन गुर्गों को किया न्यायालय में पेश

पुलिस ने जब युवक को हिलाकर देखा तो वह मृत मिला। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आस-पास के इलाके की तलाशी भी ली और वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। लेकिन पुलिस को युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस उसकी शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

15 लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

स्कूली और निजी बस में टक्कर, करीब 18 बच्चे घायल

आंध्रप्रदेश: नदी में गिरी स्कूल बस, 30 छात्र घायल

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.