सीकर : हमलावर नर पेंथर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Samachar Jagat | Tuesday, 22 Nov 2016 02:28:35 PM
sikar : invading male panther caught by forest department team

जयपुर। सीकर के रलावता गांव में मंगलवार सुबह एक नर पेंथर घुस आया है। पेंथर ने इलाके में हडक़ंप मचा दिया। पैंथर ने एक लडक़ी पर हमला कर दिया, लेकिन हिम्मत वाली लडक़ी ने पैंथर से खुद की जान बचा ली। लडक़ी को गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है।

सूचना मिलने पर जयपुर से वन विभाग की टीम डॉक्टर अरविंद माथुर के नेतृत्व में वहां पहुंची। टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद पेंथर को दबोच लिया। अरविंद माथुर ने बताया कि यह नर पेंथर है, इसकी उम्र 5 से 6 वर्ष के बीच है। 

साथ ही उन्होंने बताया कि पेंथर के स्वास्थ्य की जांच के बाद स्वस्थ पाएं जाने पर आस-पास के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जयपुर-सीकर रोड स्थित खंडेला के पास ही यह गांव है। यहां अचानक एक पैंथर घुस आया। लोगों ने देखा तो एक-एक कर बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्रित हो गए।

इसके बाद अचानक पैंथर ने यहां घर के काम में लगी एक लडक़ी गुड्डी पुत्री मदनलाल पर अटैक कर दिया। हमले के दौरान गुड्डी के हाथ में झाडू थी, उसने पैंथर पर उसी से वार करना शुरू कर दिया। जमीन पर लोट-पोट होकर अपनी जान बचाती रही। इस बीच गांव वालों के शोर मचाने पर पैंथर वहां से भाग गया।

यहां छुपा था पेंथर
जैसे ही लडक़ी ने पैंथर से अपनी जान बचाई, पैंथर कुछ दूरी पर भागता हुआ चला गया। वहां यहां एक खंडहरनुमा मकान में जाकर छुप गया। यहां एक कमरे के कोने में बैठा हुआ था। भारी संख्या में ग्रामीणों ने इस मकान को घेर लिया। फिर बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने के बाद पेंथर को दबोच लिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.