अजमेर में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 11:28:00 AM
Shot and killed a man in Ajmer

अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर में कल देर रात संपत्ति विवाद को लेकर कुंदन नगर निवासी धर्मेन्द्र चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक के साथ खड़े आर्दश नगर निवासी शारीरिक शिक्षक वेदप्रकाश जोशी भी घायल हो गए। मृतक पुलिस का बर्खास्त सिपाही था। 

सूत्रों के अनुसार कल रात चार-पांच अज्ञात हमलावर सफेद लग्जरी कार में पटेल स्टेडियम के पास पहुंचे और पहले तो सरियों से चौधरी को मारा और बाद में उस पर गोली चला दी। 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां धर्मेन्द्र चौधरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। धर्मेन्द्र की गतिविधियां आपराधिक होने के कारण पुलिस अधीक्षक ने उसे बर्खास्त किया था। मृतक वर्तमान में प्रॉपर्टी कारोबार सहित अन्य आपराधिक मामलों में लिप्त था। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सफेद लग्जरी कार की जानकारी आने पर जिले में नाकाबंदी कराई गई और केकड़ी में ऐसी ही एक संदिग्ध कार का पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आई।                  -एजेंसी



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.